भारी वर्षा से नेपाल में 40 लोगों की मौत

अछम, परबत और डाडेलधुरा जिलों में जारी भारी वर्षा के चलते भूस्खलन भी हुआ है और नदियों में भारी उफान देखने को मिला है। राष्ट्रीय राजमार्गो का संपर्क टूट गया है तथा हवाई यात्राएं भी बाधित हुई हैं।

अछम नेपाल का सबसे गरीब जिला है। माओवादी समस्या के दौरान वह सबसे अधिक प्रभावित हुआ था। अब भारी वर्षा से वहां सर्वाधिक मौतें हुई हैं। इस जिले में कम से कम 23 लोग अब तक मारे जा चुके हैं।

परबत जिले में बुधवार सुबह भूस्खलन आरंभ हुआ। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई। मारे गए लोगों में एक ही परिवार के चार सदस्य थे।

पिछले मंगलवार को डाडेलधुरा जिले में भूस्खलन से 12 लोग मारे गए थे।

इन जिलों से होकर गुजरने वाली राप्ती और करनाली नदियां उफान पर है। इससे धान के खेती बुरी तरह प्रभावित हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+