प्रधानमंत्री ने हुड्डा सरकार की तारीफ की
सफेद कुर्ता-पायजाम और आसमानी रंग की पगड़ी पहने मनमोहन सिंह ने स्थानीय गांधी मैदान में करीब 20 मिनट तक रैली को संबोधित किया और आगामी 13 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताने की अपील की।
उन्होंने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि आप लोग आगामी चुनाव में कांग्रेस को ही जिताएंगे। लोगों को पता है कि सिर्फ कांग्रेस ही राज्य को विकास के पथ पर आगे ले जा सकती है।"
प्रधानमंत्री ने कहा, "हरियाणा में आपको एक ऐसी सरकार की जरूरत है जो विकास कार्यो को आगे ले जा सके और ठोस काम करे।"
उन्होंने अपने भाषण में हुड्डा और उनके नेतृत्व वाली राज्य सरकार की उपलब्धियों का कई बार जिक्र किया।
उन्होंने कहा, "आज हरियाणा एक समृद्ध राज्य है। यहां शांति और सुरक्षा का वातावरण है। पूर्ववर्ती सरकार के समय ऐसा नहीं था। विकास जारी रखने के लिए आप सभी कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाएं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications