सरकार साल के अंत तक बनाएगी फाइबर नीति
कपड़ा उद्योग से जुड़े उद्योगपतियों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए मारन ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि इस साल के अंत तक हम एक फाइबर नीति तैयार कर लेंगे।"
उन्होंने उम्मीद जताई कि एनएफपी कपड़ा उद्योग से जुड़े उद्योगपतियों को एक समान स्तर प्रदान करेगी।
कपड़ा उद्योग पर पड़े वैश्विक आर्थिक मंदी के प्रभाव के बारे में उन्होंने कहा, "परिधान निर्यात संवर्धन परिषद के आंकड़ों के मुताबिक निर्यात में पिछले साल के मुकाबले 2-3 फीसदी की वृद्धि हुई है।"
उन्होंने कहा कि इस देश के कपड़ा उद्योग में दिख रहे इस सकारात्मक रुख की वजह पश्चिमी देशों में हुआ आर्थिक पुनरुत्थान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications