स्वात घाटी में तालिबानी कमांडर मारा गया
समाचार एजेंसी डीपीए के हवाले से बताया गया है कि मारे गए तालिबानी कमांडर की पहचान निसार अहमद उर्फ गाजी लाला के रूप में की गई है जो स्वात घाटी के तालिबान प्रमुख मौलाना फजलुल्लाह का काफी करीबी था। निसार अहमद मत्ता क्षेत्र में स्थानीय कमांडर के रूप में काम कर रहा था।
पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम में घाटी के मुख्य कस्बे मिंगोरा में सेना के प्रवक्ता ने कहा," निसार बुधवार को एक मुठभेड़ में मारा गया।"
गौरतलब है कि मारे गए तालिबानी कमांडर को जिंदा या मुर्दा पकड़ने के लिए पाकिस्तानी सरकार ने 1 करोड़ का इनाम घोषित किया था।
प्रवक्ता ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान ही निसार अहमद के पुत्र को गिरफ्तार किया गया। उससे अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications