उड़ीसा में बस हड़ताल समाप्त
उड़ीसा बस मालिक संघ के प्रवक्ता देबाशीष नायक ने कहा, "त्योहारी मौसम में पूरे राज्य में यात्रियों को हो रही असुविधा को देखते हुए हमने अपनी हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया है।"
गौरतलब है कि संघ ने राष्ट्रीय राजमार्ग 5 और 5ए पर बसें नहीं चलाने का निर्णय लिया है।
उल्लेखनीय है कि बस मालिकों की हड़ताल 4 अक्टूबर को शुरू हुई थी जिसके कारण राज्य में हजारों यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications