महिला के शरीर से 4.9 किलोग्राम का गर्भाशय निकला
'सनराइज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडीकल साइंसेज' (एसआईएमएस) के पांच चिकित्सकों ने हाफिज रहमान के नेतृत्व में 29 सितम्बर को कम-आक्रामक 'लेप्रोस्कोपिक की होल सर्जरी' के द्वारा गर्भाशय निकाला था।
रहमान ने आईएएनएस से कहा, "शल्यक्रिया द्वारा निकाला गया यह विश्व का सबसे बड़ा गर्भाशय था। इससे पहले 3.2 किलोग्राम वजन का गर्भाशय निकाले जाने का रिकॉर्ड गिनीज बुक में दर्ज है।"
इस प्रक्रिया के तहत महिला के पेट में पांच मिलीमीटर का छेद किया गया था और एक कैमरे के जरिए गर्भाशय की स्थिति को देखकर उसकी शल्य चिकित्सा की गई।
इतने बड़े गर्भाशय को केवल 28 मिनट के अंदर ही निकाल दिया गया। इस प्रक्रिया में रक्त की हानि भी बहुत कम हुई। जबकि सामान्य शल्यक्रिया में रक्त का अधिक बहाव होता है और मरीज की जान को भी अधिक खतरा होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications