देश के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं थरूर : राहुल
केरल के दौरे पर राहुल से जब पत्रकारों ने थरूर के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, "उनकी भूमिका थोड़ी अलग है। अधिकांश समय उनका दौरों में ही गुजरता है। वह देश के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।"
संयुक्त राष्ट्र में राजनयिक के पद पर काम कर चुके थरूर पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे और उन्हें विदेश राज्यमंत्री की जिम्मेदारी भी दी गई। हाल ही में सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ट्विटर पर 'मवेशी श्रेणी' संबंधी अपनी टिप्पणी के लिए वह विवादों में आए थे। इस मामले में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी थरूर का बचाव किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications