कीमतों में बढ़ोतरी की स्थिति जल्द समाप्त हो जाएगी : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने अंबाला के गांधी मैदान में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, "कीमतों बढ़ोतरी की बुरी स्थिति अब समाप्त हो रही है। रबी की अच्छी फसल के साथ ही हम इस स्थिति से निपटने में सक्षम हो जाएंगे।"

सिंह ने कहा, "मैं जानता हूं कि लोग कीमतों में बढ़ोतरी से नाराज हैं। इसके कई सारे कारण हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में खाद्य उत्पादों की कीमतें ऊंची हो गई हैं, बारिश अच्छी नहीं हुई है और इस वर्ष सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है।"

मनमोहन सिंह ने कहा, "हमने किसानों के लिए भी कीमतों में बढ़ोतरी की है। इन सभी कारणों ने मिलकर आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।"

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ अभियान चला कर कीमतों में बढ़ोतरी पर नियंत्रण करने की अपनी सर्वोत्तम कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री ने हरियाणा में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित किया है। राज्य में 13 अक्टूबर को विधानसभा के लिए मतदान होना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+