मप्र में चलती कार में महिला से सामूहिक बलात्कार
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात को 8 बजे 35 वर्षीय जानकी (परिवर्तित नाम) नाम की महिला भोपाल रोड पर उज्जैन जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी एक कार (बोलैरो) आई जिसमें तीन युवक सवार थे। उन्होंने महिला को उज्जैन छोड़ देने की बात कहकर कार में बैठा लिया।
महिला का आरोप है कि तीनों युवकों ने चलती कार में उसके साथ बलात्कार किया। रात लगभग तीन बजे कार में सवार युवक उज्जैन बाइपास पर महिला को छोड़कर भाग रहे थे तभी महिला जोर जोर से चिल्लाई। टोल टैक्स बैरियर पर तैनात कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
देवास नोट प्रेस (डीएनपी) थाने के उपनिरीक्षक विनोद शर्मा ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि टोल टैक्स बैरियर के कर्मचारियों की सूचना पर रात्रि गस्ती दल ने कार का पीछा कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। तीनों आरोपी सुनील मेहर, ज्ञानचंद्र और राजेन्द्र एक सड़क निर्माण कंपनी के कर्मचारी बताए जाते हैं।
देवास के पुलिस अधीक्षक गौरव राजपूत ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही वाहन भी जब्त कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications