छत्रधर महतो की पुलिस हिरासत 10 अक्टूबर तक बढ़ी
पुलिस संत्रास विरोधी जनसाधारण समिति (पीसीएपीए) के जनजातीय नेता छत्रधर महतो को पश्चिमी मिदनापुर जिले के झारग्राम में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने महतो की पुलिस हिरासत अवधि तीन दिन के लिए बढ़ा दी।
महतो कथित तौर पर इलाके में पुलिस की बढ़ती संख्या के खिलाफ अभियान चला रहा था। उसे 26 सितंबर को कोलकाता के लालगढ़ के पास से पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया था।
बाद में आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) छत्रधर महतो से पूछताछ करने के लिए कोलकाता ले आई थी।
इससे पहले महतो को 27 सितंबर से एक अक्टूबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications