केंद्र से बेहतर तालमेल के लिए कांग्रेस को जिताएं : चिदम्बरम
चिदम्बरम ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "महाराष्ट्र जैसे तेजी से विकसित होते राज्य के चलते ही हमने नौ फीसदी विकास की दर को छुआ है। देश के विकास का फायदा महाराष्ट्र को भी पहुंचा है। कोई यह नहीं कह सकता है कि केंद्र से अच्छे तालमेल का महाराष्ट्र को पिछले पांच वर्षो में लाभ नहीं मिला।"
उन्होंने कहा, "मैं चाहता हूं कि महाराष्ट्र और केंद्र सरकार में अच्छा तालमेल बना रहे। अच्छे तालमेल की कमी के कारण उड़ीसा और पश्विम बंगाल को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है।"
चिदम्बरम ने कहा, "इन राज्यों की सरकारों ने केंद्र के साथ अच्छा तालमेल नहीं रखा। इसका नतीजा यह हुआ कि केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यो का वह लाभ नहीं ले सके।"
प्रदेश की जनता से उन्होंने वादा किया कि राज्य में यदि फिर से कांग्रेस की सरकार बनी तो महाराष्ट्र को उच्चस्तरीय औद्योगिक राज्य और मुंबई को देश की वाणिज्यिक राजधानी बनाने में केंद्र सरकार भरपूर मदद देगी।
उन्होंने कहा कि पिछले साल हुए मुंबई हमले के बाद सरकार ने सुरक्षा संबंधी जो उपाय किए हैं और सुरक्षा बलों के प्रशिक्षण में जो सुधार हुआ है, उससे मुंबई शहर काफी सुरक्षित हो गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications