एडलैब्स फिल्म्स अब रिलायंस मीडिया वर्क्स के नाम से जाना जाएगा
समूह की ओर से कहा गया है कि नाम परिवर्तन जरूरी हो गया था, क्योंकि एडलैब्स अब बिग सिनेमा के बैनर तले कई सारे मल्टीप्लेक्स का भी संचालन करता है। भारत, अमेरिका, मलेशिया और नीदरलैंड में कुल 468 पर्दो पर कंपनी की ओर से फिल्मों के प्रदर्शन का करोबार चल रहा है।
कंपनी की ओर से संचालित अन्य गतिविधियों में फिल्म प्रसंस्करण, विजुअल इफेक्ट्स, फिल्म सुधार और छवि में बढ़ोतरी, फिल्म स्टूडियो का संचालन, किराए पर उपकरण मुहैया कराना और टीवी कार्यक्रम तैयार करना शामिल हैं। ये सारी सुविधाएं भारत और अमेरिका में स्थित हैं।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अनिल अर्जुन ने एक बयान में कहा है, "रिलायंस मीडिया वर्क्स लिमिटेड जैसा नाम हमारी पहचान को एक वैश्विक उपस्थिति के साथ एक विविधीकृत फिल्म और मीडिया कंपनी के रूप में ज्यादा सटीक तरीके से प्रतिबिंबित करता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications