आंध्र के पुलिस प्रमुख यादव को हटाया गया
राज्य सरकार द्वारा यह कदम आंध्र प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री वाई.एस.राजशेखर रेड्डी की 2 सितंबर को हेलिकाप्टर दुर्घटना में हुई मौत के बाद पुलिस प्रमुख द्वारा दिए गए विवादास्पद बयान के बाद उठाया गया है।
चुनाव आयोग ने अप्रैल में ही राज्य सरकार की प्रशंसा करने के लिए यादव का स्थानांतरण कर दिया था लेकिन वाई.एस.राजशेखर रेड्डी के दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद उनको बहाल कर दिया गया था।
आंध्र प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री वाई.एस.राजशेखर रेड्डी की हेलिकाप्टर दुर्घटना में मौत के बाद यादव ने कहा था कि मुख्यमंत्री के हेलीकाप्टर में बैठ जाने के बाद पुलिस की जिम्मेदारी समाप्त हो जाती है।
गौरतलब है कि यादव के स्थानांतरण आदेश पर राज्य के मुख्यमंत्री के रोसैया ने हस्ताक्षर किए है, जिसमें यादव को राज्य सड़क परिवहन निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications