लश्कर के कमांडर सहित 3 आतंकवादी ढेर (लीड-1)
रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि यहां से करीब 95 किलोमीटर दूर जचलदारा वनक्षेत्र में मुठभेड़ अभी भी जारी है। वनक्षेत्र में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना के बाद सेना और पुलिस के जवानों ने अभियान शुरू किया।
प्रवक्ता ने कहा, "आतंकवादियों से आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने गोलीबारी आरंभ कर दी। अब तक तीन आतंकवादी मारे गए हैं। अभियान अभी जारी है।"
मारे गए एक आतंकवादियों में से एक की पहचान अबू हमजा के रूप में हुई है जो पाकिस्तानी था और प्रतिबंधित लश्कर का सदस्य था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications