पवार को निर्वाचन आयोग का नोटिस (लीड-1)
निर्वाचन आयोग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि इसी सप्ताह उसे एक शिकायत मिली है जिसमें कृषि मंत्रालय की ओर से मुंबई के एक अखबार में छपे विज्ञापन का हवाला देते हुए पवार पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है।
शिकायत में कहा गया है, "यह विज्ञापन आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय की ओर से जारी और मराठी भाषा में छपे इस विज्ञापन में कहा गया था- प्रिय किसानों, खरीफ के इस मौसम में बारिश ने आपका साथ नहीं दिया, लेकिन हम आपका साथ देंगे।"
आयोग ने कहा, "चुनाव के समय में ऐसे विज्ञापन जारी करना प्रथम दृष्ट्या मतदाताओं को प्रभावित करना लगता है।"
निर्वाचन आयोग के एक प्रवक्ता ने कहा कि आयोग गुरुवार को एक बैठक कर आगे की कार्रवाई के बारे में विचार करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications