तालिबानी आतंकवादियों की घुसपैठ की खबरें निराधार : चिदंबरम
चिदंबरम ने बुधवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में तालिबानी आतंकवादियों के दाखिल होने की संभावना नहीं है क्योंकि सुरक्षा बल हमेशा सतर्क रहते हैं।
चिदंबरम ने कहा, "तालिबानियों के जम्मू एवं कश्मीर में दाखिल होने संबंधी बात का कोई प्रमाण नहीं है। यह निराधार है।"
उन्होंने कहा, "हमारे सुरक्षा बल सर्तक हैं और सीमा पार से होने वाले घुसपैठ के किसी भी प्रयास को नाकाम करने में सक्षम हैं।"
रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी ने भी चिदंबरम का आश्वासन दोहराया। उन्होंने यहां नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, "सशस्त्र बल उन पर आसानी से काबू पा सकते हैं। हमारे सशस्त्र बल हमेशा सचेत और आश्वस्त रहते हैं। मुझे बड़े पैमाने पर घुसपैठ की आशंका नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications