अच्छी शुरुआत के बाद गिरे बाजार, सेंसेक्स 152 अंक लुढ़का (राउंडअप)
इससे पहले आज सुबह बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 110.88 अंकों की बढ़त के साथ 17069.42 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 17120.56 के उच्चतम और 16,764.07 के न्यूनतम स्तर तक पहुंचा।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 4.30 अंकों की बढ़त के साथ 5031.70 पर खुला। इसने कारोबार के दौरान 5077.00 के उच्चतम और 4972.95 के न्यूनतम स्तर तक कारोबार किया।
यद्यपि, बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 87.63 अंक बढ़कर 6295.06 और स्मॉलकैप सूचकांक 33.96 अंक चढ़कर 7,406.45 पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान बीएसई के 13 में से सात सेक्टरों की कंपनियों के शेयरों में तेजी ्नरही जबकि छह में गिरावट का रुख देखा गया। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा 4.54 फीसदी की तेजी रही जबकि सूचना प्रौद्योगिकी सेक्टर की कंपनियों के शेयर मूल्यों में 2.74 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1420 कंपनियों के शेयर मूल्य में तेजी रही और 1331 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट देखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications