असम हिंसा में मृतक संख्या बढ़कर 13 हुई
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 23 वर्षीया एक महिला पेट में गोली लगने से घायल हो गई थी जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा था। घायल महिला की बुधवार को मौत हो गई।
गुवाहाटी मेडिकल कालेज के एक चिकित्सक एन.भट्टाचार्य ने कहा, "हमने महिला को बचाने के लिए अपना सारे प्रयास किए लेकिन उसके पेट की चोट इतनी गंभीर थी कि वह बच नहीं सकी।"
उल्लेखनीय है कि गुवाहाटी शहर से 240 किलोमीटर दूर सोनितपुर जिले के भीमाजुली गांव में रविवार को गैरकानूनी संगठन नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट आफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) के उग्रवादियों ने 12 लोगों की हत्या कर दी थी।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंता विश्व शर्मा ने कहा," हम इस इलाके में पर्याप्त मात्रा में सेना, अर्धसैनिक बलों और पुलिसकर्मियों को तैनात कर इलाके के लोगों में विश्वास की भावना पैदा करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications