राजकीय सम्मान के साथ हुआ शहीद इंदवार का अंतिम संस्कार
शहीद फ्रांसिस इंदवार का रांची के रोमन कैथोलिक चर्च में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मौजूद लोग अपने हाथों में बैनर लिए हुए थे। इन बैनरों पर "हम आपको सलाम करते हैं फ्रांसिस" और "फ्रांसिस के हत्यारों को फांसी दो" लिखा था।
अपहरण के पांच दिन बाद मंगलवार की सुबह रांची-जमशेदपुर मार्ग से फ्रांसिस का शव बरामद हुआ था। फ्रांसिस का खूंटी जिले के हेमब्रम बाजार से 30 सितंबर को अपहरण कर लिया गया था।
झारखण्ड के राज्यपाल के. शंकर नारायणन ने शहीद के परिजनों को 10 लाख रुपये की सहायता राशि और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications