बेटा, बेटी और पत्नी को गोली मारने के बाद आत्महत्या की
पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार बहोड़ापुर थाने की श्री बिहार कालोनी में रहने वाले ठेकेदार रघुराज सिंह जादौन ने बुधवार की सुबह अपने बेटे सर्व जादौन जो पुलिस का जवान था, बेटी तथा पत्नी को गोली मार दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद रधुराज ने फांसी का फंदा डाल पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।
पुलिस को इस घटना की वजह का पता नहीं चल पाया है। चारों लाशों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications