दूषित मांस खाने से 2 की मौत
भुवनेश्वर से 540 किलोमीटर दूर सुंदरगढ़ जिले के केंदुघाटी गांव में इस सप्ताह के आरंभ में अधपका मांस खाने से लोग बीमार पड़ गए।
जिले के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने आईएएनएस को बताया," पिछले दो दिनों में दो जनजातीय लोगों की मौत हो गई और 11 बीमार पड़ गए।"
स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, "सभी बीमार लोगों का इलाज चल रहा है। 22 वर्षीया एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।"
गौरतलब है कि डाक्टरों का एक दल गांव में जांच के लिए भेजा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications