त्योहारों के मौसम में एयर अरबिया की कम किराये की पेशकश

दरअसल, त्योहारों के मौसम को देखते हुए शारजाह की सस्ती एयरलाइन एयर अरबिया ने केवल 3,037 रुपये (करीब 60 डॉलर) में खाड़ी देशों की यात्रा कराने की पेशकश की है।

एयर अरबिया के व्यावसायिक प्रमुख ए. के. निजार ने कहा, "हम इस क्षेत्र के लिए सबसे कम किराये की पेशकश कर खुश हैं। मध्य-पूर्व, उत्तरी अमेरिका, भारत और पूर्वी यूरोप में एयर अरबिया के 46 गंतव्य स्थल हैं। यात्रा के अलावा यात्री हमारे साथ हॉली-डे पैकेज का भी चुनाव कर सकते हैं।"

एयरलाइन भारत के अपने सभी 13 गंतव्य स्थानों से शारजाह की यात्रा करने वाले यात्रियों से किराए के रूप में केवल 3037 रुपये वसूल करेगी।

निजार ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनकी एयरलाइन भारत के 13 गंतव्य स्थानों अहमदाबाद, बेंगलुरू, चेन्नई, कोयंबटूर, दिल्ली, गोवा, हैदराबाद, जयपुर, कोच्चि, कोझीकोड, मुंबई, नागपुर और तिरूवनंतपुरम से शारजाह और 46 वैश्विक गंतव्य स्थलों के लिए सेवा उपलब्ध कराती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+