आस्ट्रेलिया में लापता भारतीय व्यापारी का शव बरामद
एबीसी ऑनलाइन ने बुधवार को जानकारी दी कि विक्टोरिया के मिल्ड्यूरा में कुमार की हत्या होने का संदेह है और जासूस उनके व्यापारिक संपर्को की जांच कर रहे हैं।
कुमार (33 वर्ष) एक वर्ष से मिल्ड्यूरा में रह रहे थे और उन्होंने एक ठेका कंपनी स्थापित की थी।
जासूस रॉन इडेल्स ने कहा कि कुमार दो हफ्ते पहले एक व्यापारिक सौदे के सिलसिले में मिल्ड्यूरा लाइब्रेरी गए थे और उसके बाद उन्हें नहीं देखा गया।
कुमार की नीले रंग की कार दो दिन बाद मिल्ड्यूरा रेलवे स्टेशन के बाहर पाई गई।
इडेल्स ने बताया कि कुमार के लापता होने के बाद से उनके फोन और बैंक खातों को नहीं छुआ गया।
इडेल्स ने कहा कि कुमार भारतीय समुदाय से काफी जुड़े हुए और अपने कर्मचारियों में काफी लोकप्रिय थे, क्योंकि वह काम देने के अलावा उन्हें रहने का भी स्थान देते थे।
इडेल्स ने कहा कि उनके घर पर हर समय कम से कम 15 से 20 आदमी ठहरते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications