ओबामा का अलकायदा को निशाना बनाने का संकल्प
वाशिंगटन, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने देश के लिए खतरा बन चुके अलकायदा पर पाकिस्तान और अन्य स्थानों पर भी हमला करने का संकल्प प्रकट किया है।
यद्यपि कहा जा रहा है कि हाल के श्रृंखलाबद्ध मिसाइल हमलों से आतंकवादी तंत्र की हमलों की क्षमता समाप्त हो चुकी है।
वाशिंगटन के बाहरी इलाके वर्जीनिया के मैक्लियान में स्थित राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी केंद्र में अपने दौरे के अवसर पर ओबामा ने कहा, "हम जानते हैं कि अलकायदा और उसके उग्रवादी साथी दुनिया हर कोने-पाकिस्तान, पूर्वी अफ्रीका, और दक्षिण पूर्व एशिया, यूरोप और खाड़ी देशों से अमेरिका के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं। "
उन्होंने खुफिया सूचनाओं की साझेदारी, आतंकवादियों के धन पर रोक और अलकायदा नेतृत्व पर हमले का उल्लेख करते हुए कहा कि यही कारण जिससे अलकायदा पर निरंतर दबाव केंद्रित रखा जा रहा है।
ओबामा ने हाल के महीनों में अलकायदा और उसके सहयोगियों के खिलाफ हासिल सफलता की सराहना की।
उन्होंने एक अमेरिकी नजीबुल्लाह जाजी की गिरफ्तारी का विशेष उल्लेख किया। अधिकारियों के अनुसार अलकायदा ने इसे अमेरिका पर हमले के लिए पाकिस्तान में प्रशिक्षित किया था।
ओबामा ने अमेरिका के दुश्मनों की हमलों की साजिश को कम करके नहीं आंकने की चेतावनी भी दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications