कश्मीर में बस दुर्घटना में 30 से ज्यादा घायल
पुलिस के अनुसार बस बांदीपुरा जिले से श्रीनगर आ रही थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया," चालक के नियंत्रण खो देने की वजह से सरिया डांगरपूरा गांव में बस पलट गई जिसमें 30 से अधिक यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
पुलिस अधिकारी ने कहा," बस दुर्घटना में घायल लगभग 20 यात्रियों को श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि गंभीर रुप से घायल यात्रियों को सौरा चिकित्सा संस्थान में भर्ती कराया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications