ऑस्ट्रेलिया में संभावित भारतीय युवक पर हमला
इस 28 वर्षीय युवक पर उपनगरीय इलाके अबोट्सफोर्ड में हमला किया गया। 'एंबुलेंस विक्टोरिया' की एक अधिकारी ने स्थानीय समाचार पत्र 'द एज' को बताया कि झगड़े में 10 लोग शामिल थे। यह घटना स्थानीय समयानुसार मंगलवार शाम 3.30 बजे की है।
अधिकारी का कहना है कि हमलावरों ने युवक को चाकू मारकर जमीन पर फेंक दिया। डेनियल नामक एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पीड़ित युवक भारतीय या एशियाई जैसा दिख रहा था। वारदात के समय पीड़ित एक दुकान के सामने बैठा था।
डेनियल ने कहा, "युवक बुहत ज्यादा सेहतमंद नहीं दिख रहा था।"
विक्टोरिया प्रांत की पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि पीड़ित युवक को रॉयल मेलबर्न अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
प्रवक्ता ने कहा कि ऐसी आशंका है कि हमलावर एाशियाई थे और पांच की संख्या में थे जो वारदात के बाद बॉक्स हिल की ओर जा रहे एक ट्राम पर कूदकर फरार हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications