कश्मीर में 3 आतंकवादी ढेर
श्रीनगर, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए।
रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि जचलदारा वनक्षेत्र में मुठभेड़ अभी भी जारी है। वनक्षेत्र में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना के बाद सेना और पुलिस के जवानों ने अभियान शुरू किया।
प्रवक्ता ने कहा, "आतंकवादियों से आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने गोलीबारी आरंभ कर दी। अब तक तीन आतंकवादी मारे गए हैं। अभियान अभी जारी है।"
गौरतलब है कि मारे गए आतंकवादियों की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications