छत्तीसगढ़: विषाक्त भोजन से 11 मरे

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में विषाक्त भोजन से जनजातीय समुदाय के कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और कई की हालत नाजुक बनी हुई है।

रिपोर्टो के अनुसार नारायणपुर और कांकेर जिले के दो गांवों में अधपका मांस खाने से 11 लोगों की मौत हो गई। यह घटना सोमवार रात की है। मृतकों में दोनों जिले के बंदलपुर और खुरपई गांव के निवासी शामिल हैं। बस्तर क्षेत्र के आयुक्त मनोज कुमार पिंगुआ ने आईएएनएस से कहा, "सोमवार देर रात प्रभावित दोनों गांवों में चिकित्सकों की टीम भेजी गई। "

100 लोगों ने लिया था भोज में हिस्‍सा

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार तीन अक्टूबर को एक जनजातीय परिवार ने भोज का आयोजन किया था, जिसमें लगभग 100 लोगों ने हिस्सा लिया था। भोज में अधपका मांस परोसा गया।

भोजन करने के बाद कई लोगों को उल्टी और पेट में दर्द की शिकायत हुई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, "पांच लोगों की मौत रविवार रात को हुई जबकि छह ने सोमवार को दम तोड़ा। गांवों के सड़क मार्ग से कटे होने की वजह से हमें सोमवार देर रात को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद हमने तत्काल चिकित्सकों को वहां रवाना कर दिया और 20 से ज्यादा ग्रामीणों को नारायणपुर जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।" अधिकारी ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि 10 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+