स्वस्थ रहने के लिए अखरोट और बादाम खाएं

सालों से यह कहा जाता रहा है कि अखरोट और बादाम में वसा होता है और इससे शरीर में ऊष्मा पैदा होती है। इसलिए इन्हें खाने से बचना चाहिए।

पोषण विशेषज्ञ गीतू अमरनानी ने आईएएनएस से कहा, "अखरोट और बादाम से जुड़े कई किस्से हैं। सबसे पहली बात यह है कि रोजाना एक मुट्ठी अखरोट या बादाम खाने से आप मोटे नहीं होंगे। इनमें जो एकल-संतृप्त वसा होता है वह शरीर के लिए अच्छा होता है। इनसे आपको वजन कम करने में भी मदद मिलती है।"

उन्होंने कहा, "लोग मानते हैं कि यदि गर्मी के दिनों में बादाम और अखरोट खाए जाएं तो वह शरीर में ऊष्मा पैदा करते हैं। जबकि यह सच नहीं है। किसी भी चीज का अत्यधिक सेवन हानिकारक होता है, अखरोट व बादाम के साथ भी ऐसा ही है।"

आप अखरोट और बादाम के साथ काजू, पिस्ता और पहाड़ी बादाम भी खा सकते हैं।

फिटनेस विशेषज्ञ अमित कहते हैं कि इस तरह के सूखे फल या मेवा खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है।

अमित कहते हैं, "हम सभी की भूख महसूस होने पर चिप्स, नूडल्स, बिस्कुट या नमकीन खाने की आदत है लेकिन ये चीतें संतुष्टि नहीं देती हैं।"

"इसकी जगह आप फल या अंकुरित चने और दालें खा सकते हैं। लेकिन इनसे भी आपको अधिक संतुष्टि नहीं मिल सकती है। इसलिए जब भी आपको तेज भूख महसूस हो तो आप मुट्ठीभर मेवा खाएं। इन्हें खाने से आपको लंबे समय तक दोबारा भूख महसूस नहीं होगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+