पेप्सिको ने जय कुमार को क्वेकर फूड्स का अध्यक्ष बनाया
एक बयान में कहा गया है कि कुमार कई ब्रांडों वाले क्वेकर का नेतृत्व करेंगे।
भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद के छात्र रहे कुमार हाल तक पेप्सिको के मुख्य विपणन अधिकारी थे।
कुमार के पास घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में ब्रांड और बिक्री प्रबंधन का 18 वर्ष का अनुभव है।
करीब 43 अरब डॉलर की पेप्सिको समूह के भारतीय मूल के शीर्ष अधिकारियों की सूची में मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंद्रा नूई और कारपोरेट रणनीति प्रमुख विवेक शंकरन के साथ अब कुमार भी शामिल हो गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications