यूएई में होगा ऊंट महोत्सव
समाचार एजेंसी 'डब्ल्यूएएम' के मुताबिक 'अबु धाबी अथॉरिटी फॉर कल्चर एंड हेरीटेज' (एडीएसीएच), अल घारबिआ (पश्चिमी क्षेत्र) के जायेद शहर में इस महोत्सव का आयोजन 30 जनवरी से आठ फरवरी तक होगा।
एडीएसीएच के महानिदेशक और आयोजन समिति के अध्यक्ष मोहम्मद खलफ अल मजरुई कहते हैं कि महोत्सव में कई पारंपरिक कार्यक्रमों जैसे पारंपरिक बाजार, काव्य प्रतियोगिता, फोटोग्राफी सहित अन्य कई आयोजन होंगे।
मजरुई के मुताबिक इस महोत्सव का मुख्य मकसद असायल और मजाहिम ऊंटों की स्थानीय शुद्ध नस्लों को संरक्षित करना है।
महोत्सव के अंतिम सत्र में खाड़ी क्षेत्र के 2000 ऊंट मालिक अपने 24,000 से अधिक ऊंटों के साथ शामिल होंगे। जिन्हें 1.1 करोड़ डॉलर के पुरस्कार दिए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications