महिला अस्पताल में लगी आग के धुएं से नवजात बच्ची की मौत
मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद के हिनौती गांव के राजकरण अहिरवार ने अपनी पत्नी रानी को प्रसव हेतु जिला महिला चिकित्सालय बांदा में रविवार की सुबह भर्ती कराया था। बच्ची सकुशल पैदा होने के बाद सोमवार की सुबह जच्चा बच्चा को अस्पताल से जैसे ही डिस्चार्ज किया कि गैलरी में लगे मेन पावर स्विच में शार्ट सर्किट से जबरदस्त आग लग गई। आग से उठे धुएं की चपेट में आ जाने से नवजात बच्ची का दम घुट गया और उसकी वहीं मौत हो गई।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डा. अनीता सागर ने बताया कि विद्युत विभाग की लापरवाही से यह घटना घटित हुई है। इसकी जांच कराई जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications