उत्तर कोरिया का परमाणु संयंत्र पूरा होने के करीब : रिपोर्ट
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सरकारी सूत्रों के हवाले से मंगलवार को दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी 'योनहैप' ने खबर दी है कि योंगब्यान परमाणु संयंत्र की मरम्मत का कार्य अंतिम चरण में होने के संकेत हैं।
वर्ष 2007 में हुए एक बहुपक्षीय समझौते के तहत योंगब्यान परमाणु संयंत्र को बंद किया गया था। इस वर्ष के आरंभ में उसने लंबी दूरी की एक मिसाइल का परीक्षण किया था। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा प्रतिबंध लगाने से नाराज उत्तर कोरिया ने इस वर्ष के आरंभ में परमाणु संयंत्र को फिर से शुरू करने की घोषणा की थी।
अपने दूसरे परमाणु परीक्षण और अधिक परमाणु हथियार बनाने की घोषणा के साथ उत्तर कोरिया मई में छह देशों की वार्ता से बाहर निकल गया। छह देशों की वार्ता में अमेरिका, रूस, चीन, दक्षिण कोरिया और जापान शामिल थे।
उधर चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद ही उत्तर कोरिया छह देशों की वार्ता में शामिल होने का इच्छुक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications