खुले बाजार में बिक्री के लिए 30 लाख टन गेहूं जारी होगा

कृषि, उपोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री प्रोफेसर क़े वी़ थॉमस ने आज यहां आटा (रॉलर पउलॉर) मिलों से यह बात कही। उन्होंने कहा कि उपोक्ताओं को गेहूं बेचने के लिए राज्य सरकारों को आवंटन किया जाएगा जबकि निविदाओं के जरिए भारतीय खाद्य निगम थोक उपोक्ताओं को गेहूं बेचेगा।

प्रो. क़े वी़ थॉमस ने बताया कि कटाई मौसम के दौरान निजी व्यापारियों के लिए गेहूं की खरीद को सुगम बनाने के लिए स्टॉक सीमा जैसे प्रतिबंध हटा लिए गए हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि आटा मिल उद्योग फसल कटाई के मौसम में गेहूं की खरीद करेगा तथा सिर्फ खुले बाजार की बिक्री पर ही निर्भर नहीं रहेगा।

सरकार ने 2009-10 के दौरान 6़5 लाख टन तक गेहूँ उत्पादों के निर्यात की मंजूरी दी है। लेकिन खरीफ 2009-10 में अनाज उत्पादन घटने की आशंका के मद्देनजर देश में अनाज के भंडार को संरक्षित रखने की आवश्यकता है। केन्द्र सरकार ने राज्य सरकारों से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के जरिए पुष्ट (फोर्टिफाइड) आटे के वितरण को प्रोत्साहन देने का आग्रह किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+