नरेगा के प्रभावी कार्यान्वयन पर जोर
जोशी राज्य स्तरीय राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। यह बैठक इस विषय पर आयोजित की गई थी कि किस प्रकार नरेगा की सहायता से समन्वित विकास के लिए एक प्रभावी तंत्र को तैयार किया जा सकता है।
डॉय जोशी ने कहा कि सरकार अन्य योजनाओं के साथ नरेगा की सांवनाओं को बढ़ाने तथा पंचायतों के ज़रिये इसके कार्यान्वयन के प्रति ²ढ़संकल्प है। इस कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी, जि़म्मेदार तथा पारदर्शी बनाने के लिए गैर-सरकारी संगठनों के मदद से सामाजिक लेखा परीक्षा, जिला स्तर पर दुरूपयोग रोकने के लिए लोकपाल की नियुक्ति तथा मज़दूरी के भुगतान के लिए बायोमैट्रिक कार्डो जैसे उपाय किये जा रहे हैं।
इस बैठक में राष्ट्रीय लोकदल, शिरोमणि अकाली दल, तेलगू देशम पार्टी, शिव सेना, झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक), ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक मोर्चा और मुस्लिम लीग जैसे राज्यस्तरीय राजनीतिक दल शामिल हुए। पार्टी इस अवसर पर केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज राज्यमंत्री प्रदीप जैन "आदित्य", मंत्रालय की सचिव डॉ. रीता शर्मा तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications