आजादी की मांग को लेकर यमन में हजारों लोगों ने किया प्रदर्शन

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक लगभग 7,000 लोगों ने अल-हबीलीन शहर की सड़कों पर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी यमन के दक्षिणी हिस्से को उत्तरी हिस्से से अलग करने की मांग कर रहे थे।

प्रदर्शनकारियों ने पूर्व दक्षिणी यमन के झंडे और वहां के कम्युनिस्ट नेताओं के पोस्टर भी लहराए। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार प्रदर्शनकारियों द्वारा लिए गए एक बैनर पर लिखा हुआ था, "स्वतंत्रता हमारा मार्ग है।"

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दक्षिणी शहरों, जिंजिबार और धालिया में भी सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया।

विरोध प्रदर्शन साउथर्न मूवमेंट द्वारा आयोजित किया गया था। इसके जरिए यह संगठन सना के संक्षिप्त दौरे पर आए मूसा को एक संदेश देना चाहता था। अपने दौरे के दौरान मूसा ने राष्ट्रपति अली अब्दुल्लाह सालेह से बातचीत की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+