राजस्थान में आबकारी छापों में भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त : 404 गिरफ्तार
आबकारी धावों एवं क्षेत्राधिकार में गश्त के दौरान 677 अभियोग पंजीकृत किए गए, जिनमें 368 साधारण अभियोग, 215 महत्वपूर्ण, 33 अति-महत्वपूर्ण, 60 बी.एल.सी. अभियोग, एन.डी.पी.एस. का एक अभियोग शामिल है।
इन मौकों पर विभिन्न कार्रवाइयों एवं धावों में जब्त सामग्री में भारत निर्मित विदेशी मदिरा की 11 हजार 799 बोतलें, बीयर की 8 हजार 465 बोतलें, देशी मदिरा की 5 हजार 981 बोतलें, अवैध शराब की 33 हजार 576 बोतलें शामिल हैं। इनके अलावा एक हजार 185 लीटर वाश, 13 हजार 765 स्प्रिट लीटर, डोडा पोस्त 6.100 कि.ग्रा. एवं अफीम 0.350 कि.ग्रा. तथा 5.200 कि.ग्रा. भांग जब्त की गई।
इसी प्रकार कार्रवाई के दौरान 4 ट्रक, एक जीप, 5 कार, 10 मोटर साईकिल, 2 स्कूटर, 2 मोपेड, एक साईकिल सहित कुल 25 वाहन जब्त किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications