राष्ट्रमंडलीय संसदीय सम्मेलन में राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष का संबोधन
शेखावत रविवार को तंजानिया के अरूसा शहर में आयोजित 55वें राष्ट्रमण्डलीय संसदीय सम्मेलन में "आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में राष्ट्रमण्डल देशों की भूमिका" विषय पर संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि उन स्रोतों की पहचान की जाए जिनसे ये आतंकवादी संगठन अपनी गतिविधियों को चलाने के लिए पैसे, संसाधन और मानव शक्ति अर्जित कर रहे हैं।
शेखावत ने कहा कि आतंकवाद के शिकार राष्ट्र को आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए आवश्यक संसाधन मुहैया कराए जाने चाहिए। इसके लिए उन्होंने एक अन्तर्राष्ट्रीय समूह बनाने का सुझाव दिया जिसमें विकसित राष्ट्र अधिक धन से सहयोग करे ताकि ऐसे राष्ट्रों की सहायता की जा सके।
उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले कुछ दशकों में आतंकवाद की गतिविधियां एक दो देशों तक सीमित न रह कर अन्तर्राष्ट्रीय संकट का रूप धारण कर चुकी हैं। इसलिए जरूरी है कि विकसित देशों की सहायता से चाहे राष्ट्रमण्डल के बाहर भी जरूरतमंद देशों को इस बढ़ते हुए संकट पर काबू पाने के लिए आवश्यक साधन उपलब्ध करवाए जाएं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications