नदियों की सफाई पर अरबों डॉलर खर्च करेगा बांग्लादेश
समाचार पत्र 'द डेली स्टार' ने मंगलवार को बताया कि संसद को सूचित किया गया है कि 53 जलमार्गो में 23.7 करोड़ घनमीटर खुदाई की योजना है। इसमें राजधानी ढाका के आसपास के जलमार्गो को प्राथमिकता दी गई है।
वर्तमान वित्तीय वर्ष में बालू और तुराग नदियों में 76 लाख डॉलर की लागत से कार्य का आरंभ किया जाएगा।
नदियों की बहुलता वाले बांग्लादेश में गाद जमा होना एक बड़ी समस्या है। देश में बहने वाली 300 से अधिक नदियों में बालू हटाने का काम ब्रिटिश शासन काल के बाद से नहीं हुआ है।
बांग्लादेश के आंतरिक जल परिवहन प्राधिकरण की एक ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि गाद और भूक्षरण से देश का 5,000 किलोमीटर का जलमार्ग घटकर केवल 3,600 किलोमीटर रह गया है।
बांग्लादेश भारत के गंगा-यमुना नदी तंत्र और चीन-भारत के ब्रह्मपुत्र नदी तंत्र में साझेदारी करता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications