राष्ट्रीय अमृता हाट मेले का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आगे बढ़ाना तथा उनको स्वावलम्बी बनाना है। उन्होंने आशा प्रकट की कि यह मेला स्वयंसेवी संस्थाओं के उत्पादों को एक मंच प्रदान करेगा।
मेले में स्वयं सहायता समूह के 178 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें हैण्डीक्राफ्ट, चिकन वर्क, जूट आइटम, पश्मीना, पंजाबी कशीदाकारी, बनारसी साड़ियां एवं महिलाओं द्वारा हस्त निर्मित शुद्घ मसाले एवं खाद्य पदार्थो के स्टॉल है। मेले में देश के आठ राज्यों केरल, तमिलनाडू , पंजाब, जम्मू एवं कश्मीर, पश्चिमी बंगाल, उत्तराखण्ड तथा उत्तर प्रदेश ने भी अपने स्टॉल लगाए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications