कनाडा प्रवासियों के लिए सबसे बेहतर : यूएनडीपी
टोरंटो, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) ने अपनी एक ताजा रिपोर्ट में उदार और निष्पक्ष आव्रजन नीति के लिए कनाडा की प्रशंसा की है। नए प्रवासियों को स्वीकार करने के मामले में कनाडा को शेष दुनिया के लिए आदर्श बताया गया है।
अपनी आबादी के अनुपात में कनाडा सबसे अधिक प्रवासियों को स्वीकार करने वाला देश है। कनाडा की आबादी करीब 3.4 करोड़ है और वह प्रतिवर्ष 250,000 प्रवासियों को देश में आने की अनुमति देता है। करीब 150 देशों से प्रवासी कनाडा आते हैं लेकिन इस सूची में भारत चीन सबसे ऊपर हैं।
भारत से हर वर्ष 30,000 लोग नए प्रवासी के रूप में कनाडा में प्रवेश करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications