प्रत्यक्ष कर संग्रह में 3.69 प्रतिशत की वृद्धि
कॉरपोरेट करों में वृद्घि 5़ 55 प्रतिशत थी (95,283 करोड़ रुपये के मुकाबले 1,00,577 करोड़ रुपये)। जबकि व्यक्तिगत आयकर (एसटीटी) और अवशिष्ट एफबीआई और वीसीटीटी सहित 0़ 38 प्रतिशत अधिक रहा। (51,700 करोड़ रुपये के मुकाबले 51,897 करोड़ रुपये)। करों में 51़1 प्रतिशत की वापसी (रिफंड) की अधिकता के कारण शुद्घ संग्रह में कम वृद्घि हुई। (18,717 करोड़ रुपए की तुलना में 28,281 करोड़ रुपए)।
अग्रिम कर संग्रह में दूसरी तिमाही (सितम्बर) तक की किस्तों की प्राप्ति के बाद 2़15 प्रतिशत की शुद्ध वृद्धि हुई जबकि पहली तिमाही (जून) में 6़17 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि रही थी।
दूसरी तिमाही के दौरान अग्रिम कर में शुद्ध वृद्घि 6़ 21 प्रतिशत रही। विशेष रूप से कॉरपोरेट अग्रिम कर में पहली तिमाही की 3़ 44 प्रतिशत नकारात्मक वृद्घि की तुलना में दूसरी तिमाही के दौरान 12़24 प्रतिशत वृद्घि दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications