मदुराई बम विस्फोट में 2 की मौत, 9 घायल (लीड-2)
मदुराई के पुलिस उप महानिरीक्षक पी. बालासुब्रमण्यम ने आईएएनएस से कहा, "विस्फोट में एक फेरी विक्रेता परमसिवम और एक ट्रांसपोर्टर राम की मौत हो गई।"
उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह पटाखा विस्फोट था। हमने विस्फोट स्थल से बारूद आदि का अवशेष जमा किए हैं। इसके साथ ही हमने पटाखों से भरा एक थैला भी जब्त किया है।
उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर रेल सेवा पूर्व की तरह बहाल कर दी गई है।
पुलिस को संदेह है कि संभवत: राम पटाखों से भरा थैला ले जा रहा होगा। संभव है कि उसने थैले को ऐसी जगह रखा हो जहां वह दब गया हो और विस्फोट हो गया हो।
बम विस्फोट मदुराई शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर चोलावंथन रेलवे स्टेशन पर उस समय हुआ जब एक यात्री ट्रेन मिलादुथुरई-तिरुनेल्लवेल्ली प्लेटफार्म पर प्रवेश कर रही थी।
विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि प्लेटफार्म की छत क्षतिग्रस्त हो गई और लोग बचाव के लिए इधर-उधर भागने लगे।
घायलों को मदुराई राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रेलवे अधिकारियों और पुलिस की टीमें चिकित्सा दल के साथ चोलावंथन रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हो गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications