सैन्य बलों ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में 2200 से अधिक लोगों को बचाया
सेना ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल और विजयवाड़ा जिलों में एक-एक सैन्य दस्ता तैनात किया है। कर्नाटक के रॉन, हुंगन, बीजापुर और कारवाड़ जिलों में एक-एक सैन्य दस्ता तथा दो चिकित्सा दल तैनात किए गए हैं। सेना ने बाढ़ग्रस्त दोनों राज्यों में असहाय लोगों मे 4़5 टन से अधिक राशन वितरित किया। नौसेना ने राहत कार्यो के लिए विजयवाड़ा में पाँच और कुरनूल में तीन दल तैनात किए हैं। विजयवाड़ा में नौसेना के दो चेतक हैलीकॉप्टर भी राहत कार्यो में जुटे हैं।
कर्नाटक में नौसेना ने उत्तर कन्नड़ जिले में गोताखोरो के दो दल तैनात किए हैं। कारवाड़ के निकट हुए भूस्खलन के बाद राहत कार्य में तीन अद्र्घचिकित्सीय कर्मचारी सहित 32 व्यक्तियों का दल तैनात किया गया है।
वायु सेना के 29 हवाई जहाजों और हैलीकॉप्टरों ने राहत और बचाव कार्यो के लिए अब तक 294 उड़ानें भरी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications