स्वाइन फ्लू : कर्नाटक में मृतकों की संख्या 100 हुई
स्वाइन फ्लू से गत दो अक्टूबर को बेंगलुरू के एक अस्पताल में 31 वर्षीया महिला की मौत हो गई थी। वह 15 सितम्बर से अस्पताल में भर्ती थी। उसके स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने की पुष्टि हुई थी।
राज्य में स्वाइन फ्लू से सबसे अधिक बेंगलुरू में 67 लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मामलों के विशेषज्ञों का कहना है कि लोगों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
राज्य के प्रधान स्वास्थ्य सचिव आई.आर.पेरुमल ने आईएएनएस को बताया, "खुद की सफाई बेहद जरूरी है। इस बात का भय है कि ठंड में एच1एन1 वायरस का प्रसार फिर से हो सकता है, इसी वजह से स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। "
पेरुमल ने कहा कि यदि लोगों को स्वाइन फ्लू के लक्षण का आभास होता है तो उन्हें तुरंत चिकित्सकों से संपर्क स्थापित करना चाहिए।
सोमवार को राज्य में स्वाइन फ्लू के 16 नए मामले प्रकाश में आए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications