दाऊद की बहन को पासपोर्ट नहीं जारी किया जा सकता : सरकार

केंद्र सरकार की ओर से दायर एक हलफनामे में अधिवक्ता संजीव कुमार दुबे ने कहा है कि हसीना अपने भाई की आपराधिक गतिविधियों में मदद के लिए पासपोर्ट का दुरुपयोग कर सकती है।

हलफनामे में कहा गया है, "वह विदेश जा सकती है और अपने भाई और उसके सहयोगियों की आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने व उन्हें मदद पहुंचाने में अपने पासपोर्ट का दुरुपयोग कर सकती है। लिहाजा देश की सुरक्षा और जनहित को ध्यान में रखते हुए उसे पासपोर्ट नहीं जारी किया गया है।"

सरकार की यह प्रतिक्रिया हसीना द्वारा दायर एक याचिका पर आई है। हसीना ने याचिका में अदालत से गुजारिश की है कि वह सरकार को निर्देश दे कि वह उसे पासपोर्ट जारी करे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+