कर्नाटक में बाढ़ से 20 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान
बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित उत्तरी जिलों में राहत अभियान और नुकसान का जायजा ले रहे मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 100 सालों में यह सबसे भीषण बाढ़ थी जिसने 18 जिलों में तबाही मचाई।
कर्नाटक में बाढ़ से 190 लोगों की मौत हो गई और ढाई लाख घर पूरी तरह नष्ट हो गए। बाढ़ ने करीब 25 हेक्टेयर क्षेत्र में फसल को नष्ट कर दिया। इसके अलावा करीब 10,000 किलोमीटर की सड़क को नुकसान पहुंचाने के साथ ही कई छोटे पुलों को भी ढहा दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications