स्वाइन फ्लू से और 8 की मौत, मृतकों की संख्या 359 हुई (राउंडअप)

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान के अनुसार देश में मंगलवार को 185 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह पीड़ितों की संख्या 11,253 हो गई है।

मंगलवार को स्वाइन फ्लू से चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई जिसमें से दो मरीजों ने महाराष्ट्र में और गुजरात और आंध्रप्रदेश में एक-एक मरीज ने दम तोड़ दिया।

अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र में दो की मौत और कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में एक-मरीज की मौत पहले हो गई थी लेकिन फ्लू की पुष्टि मंगलवार को हुई।

इस तरह महाराष्ट्र में 147, कर्नाटक में 101, आंध्र प्रदेश में 38 और गुजरात में 36 मरीजों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

मंगलवार को सामने आए नए मामलों में महाराष्ट्र से 34, दिल्ली से 31, तमिलनाडु से 25, केरल से 22, आंध्र प्रदेश से 15, हरियाणा से 7, गुजरात से 4, जम्मू एवं कश्मीर से 1 शामिल हैं।

कर्नाटक में स्वाइन फ्लू से सबसे अधिक बेंगलुरू में 67 लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मामलों के विशेषज्ञों का कहना है कि लोगों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

राज्य के प्रधान स्वास्थ्य सचिव आई.आर.पेरुमल ने आईएएनएस को बताया, "खुद की सफाई बेहद जरूरी है। इस बात का भय है कि ठंड में एच1एन1 वायरस का प्रसार फिर से हो सकता है, इसी वजह से स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। "

पेरुमल ने कहा कि यदि लोगों को स्वाइन फ्लू के लक्षण का आभास होता है तो उन्हें तुरंत चिकित्सकों से संपर्क स्थापित करना चाहिए।

उधर दिल्ली के स्कूलों में स्वाइन फ्लू के संक्रमण को लेकर भय और दहशत का माहौल लगभग खत्म हो गया है लेकिन छात्रों में एच1एन1 का संक्रमण रोकने के लिए स्कूल प्रबंधन अब भी ऐहतियाती उपायों को अपनाने पर जोर दे रहा है।

दो महीने पहले अगर किसी स्कूल में छात्र स्वाइन फ्लू का संदिग्ध पाया जाता था तो कक्षाएं स्थगित कर दी जातीं थीं या पूरा स्कूल ही बंद कर दिया जाता था लेकिन अब स्कूल प्रबंधन और छात्रों ने ऐहतियाती उपायों को अपना कर स्वाइन फ्लू के खतरे के साथ जीना सीख लिया है।

दक्षिण दिल्ली के वसंत वैली स्कूल के प्रधानाचार्य अरुण कपूर का कहना है, " स्वाइन फ्लू के खतरे को बहुत बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया गया जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया था जो अब खत्म हो गया है। हमने उस समय भी स्कूल बंद नहीं किया था जब स्वाइन फ्लू का हौवा अपने चरम पर था और अब भी अगर स्वाइन फ्लू का संदिग्ध मामला सामने आता है तो हम स्कूल बंद नहीं करेंगे। हमने सभी ऐहतियाती उपायों का प्रबंध कर रखा है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+