चीन से लौटने के बाद ही दलाई लामा से मिलेंगे ओबामा (लीड-1)

वाशिंगटन, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका ने स्पष्ट किया है कि तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के वर्तमान अमेरिकी दौरे के दौरान राष्ट्रपति बराक ओबामा उनसे मुलाकात नहीं करेंगे और अगले महीने अपनी चीन यात्रा के बाद ही उनसे भेंट करेंगे।

विदेश विभाग के प्रवक्ता इएन केली ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया, "राष्ट्रपति ने फैसला किया है कि वह पारस्परिक रूप से तय समय पर दलाई लामा से मुलाकात करेंगे। मेरा सोचना है कि इसकी घोषणा उनके चीन दौरे के बाद होगी।"

उन्होंने कहा कि ओबामा के बजाए हाल ही में तिब्बत के लिए विशेष समन्वयक नियुक्त की गईं वैश्विक मामलों की उपमंत्री मारिया ओटेरो दलाई लामा से भेंट करेंगी।

चीन से संबंध सुधारने के प्रयासों के तहत तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के वर्तमान अमेरिकी दौरे के दौरान ओबामा से उनकी भेंट स्थगित करने संबंधी मीडिया खबरों पर टिप्पणी करते हुए विदेश विभाग के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि समाचार पत्र 'वाशिंगटन पोस्ट' ने सोमवार को कहा था कि अमेरिका तिब्बती प्रतिनिधियों पर दबाव डाल रहा है कि वे राष्ट्रपति ओबामा की अगले महीने चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ के साथ होने वाली बैठक तक दलाई लामा से उनकी मुलाकात को टाल दें।

दलाई लामा वर्ष 1991 के बाद से 10 बार अमेरिका का दौरा कर चुके हैं। हर बार अमेरिकी राष्ट्रपति ने तिब्बती धर्मगुरु से मुलाकात की।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2007 में दलाई लामा के अमेरिका दौरे के समय तत्कालीन राष्ट्रपति जार्ज बुश ने उनसे सार्वजनिक रूप से मुलाकात की और उन्हें कांग्रेस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'कांग्रेसनल गोल्ड मेडल' से सम्मानित किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+