आंध्र में बाढ़ की स्थिति में सुधार, मृतक संख्या 52 हुई (लीड-2)

यद्यपि कृष्णा और गुंटूर जिलों में दो स्थानों पर कृष्णा नदी के तटबंध में दरार आ गई है, लेकिन अधिकारियों ने कहा है कि तटबंध को लेकर कोई खास खतरा नहीं है।

राज्य के राजस्व व राहत मंत्री धर्मना प्रसाद राव ने शाम को संवाददाताओं से कहा कि बुरे दिन कट गए हैं और अब कृष्णा और गुंटूर जिलों को आगे बाढ़ का खतरा नहीं है।

राव ने कहा है, "दिन में प्रकाशम बैराज में पानी का सर्वोच्च बहाव 10.9 लाख क्यूसेक था। यह बहाव अब घट कर 10.6 लाख क्यूसेक पर आ गया है। आगे चल कर इसमें और कमी आएगी।"

ज्ञात हो कि राज्य में बाढ़ से अब तक 52 लोगों की मौत हो चुकी है और 16 लाख से अधिक लोग इस आपदा से प्रभावित हुए हैं।

बंगाल की खाड़ी में नदी के मिलन स्थल के पास कृष्णा और गुंटूर जिले के दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है, वहीं हैदराबाद-विजयवाड़ा राजमार्ग पर भी पानी भर जाने की वजह से यातायात व्यवस्था अवरुद्ध हो गई है।

कृष्णा और गुंटूर जिलों के बाढ़ प्रभावित गांवों के अधिकांश लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। प्रशासन ने बाढ़ की संभावना वाले क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा है।

प्रशासन ने इन दो जिलों के करीब 200 गांवों से 250,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। विजयवाड़ा शहर के कुछ इलाकों से भी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

मुख्यमंत्री के.रोसैया ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित पांच जिलों के जिलाधिकारियों के साथ टेलीकांफ्रेंसिंग की। उन्होंने कृष्णा और गुंटूर जिले के अधिकारियों से अगले 36 घंटे तक तटबंधों की निगरानी करने के लिए कहा है।

कुरनूल और महबूबनगर जिले में लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की है। दरअसल, पड़ोसी कर्नाटक राज्य के बांध से पानी का बहाव रुक गया है। श्रीसैलम और नागार्जुन सागर बांध से पानी का बहाव कम हुआ है जिससे प्रशासन को कुरनूल, मंत्रालायम, नंदीयाल शहर और गांव में राहत और बचाव कार्य चलाने में आसानी हुई है।

बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित कुरनूल जिले में 28 और महबूबनगर में 17 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा कृष्णा व नलगौंडा में तीन और गुंटूर में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

राज्य सरकार ने बाढ़ से 12,225 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाते हुए सोमवार को केंद्र सरकार से तत्काल 6,000 करोड़ रुपये की सहायता की मांग की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+